दादरा चेक पोस्ट के पास 108 एम्बुलेंस पलटी, मरीज को दूसरी एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा

Date:

दादरा। संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली के दादरा चेक पोस्ट के पास मंगलवार रात करीब 9 बजे एक 108 एम्बुलेंस सड़क हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार एम्बुलेंस दमन की ओर से आ रही थी। इसी दौरान किसी कारणवश वह डिवाइडर से टकरा गई और टक्कर के बाद सड़क पर पलट गई।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय एम्बुलेंस में एक मरीज भी मौजूद था। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हादसे के तुरंत बाद मरीज को दूसरी एम्बुलेंस में शिफ्ट किया गया और उपचार के लिए सिलवासा स्थित नमो अस्पताल भेजा गया।

घटना की सूचना मिलते ही दादरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। सड़क पर पलटी एम्बुलेंस को हटाने के लिए क्रेन की मदद ली गई। क्रेन की सहायता से एम्बुलेंस को सड़क किनारे हटाकर यातायात का रास्ता साफ कराया गया।

फिलहाल एम्बुलेंस डिवाइडर से किस कारण टकराई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related