
संजान:- reportr bashir Pathan
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जय अंबे नव युवक मंडल एवं जय अंबे महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आदर्श बुनियादी मैदान पर विजयादशमी का भव्य उत्सव रावण दहन के साथ मनाया गया! आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण इस कार्यक्रम में शामिल हुए!
कार्यक्रम की शुरुआत शोभा यात्रा से हुई! पूरे उत्साह और धार्मिक भाव के साथ शोभा यात्रा निकाली गई! इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को और भी जीवंत बना दिया!
मुख्य अतिथि के रूप में तालुका विधायक रमनभाई पटकर उपस्थित रहे! इस अवसर पर तालुका भाजपा प्रमुख नीरव शाह, कैबिनेट मंत्री नरेश पटेल तथा भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद थे! विधायक रमनभाई पटकर और कैबिनेट मंत्री नरेश पटेल ने विजयादशमी पर्व के महत्व एवं इससे जुड़ी जानकारी साझा की! पुलिस प्रशासन द्वारा पर्याप्त बंदोबस्त रखा गया, जिससे कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ!
कार्यक्रम का समापन भव्य रावण दहन के साथ हुआ! मुख्य आयोजक पिंकू यादव एवं उनके सहयोगी कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से यह उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ! सभी उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम की सराहना की!


